Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

सिलक्यारा पहुंचे श्रमिकों के परिजनों को प्रशासन ने दिए गर्म कपड़े और अन्य सुविधाएं

-सचिव डॉ. नीरज खैरवाल और डीएम अभिषेक रुहेला ने की परिजनों से मुलाकात



-परिजनों को दी जा रही रहने, खाने और परिवहन की सुविधा

-जिला पर्यटन अधिकारी को बनाया गया नोडल अधिकारी





उत्तरकाशी, 20 नवम्बर । उत्तरकाशी के यमुनोत्री हाइवे पर सिलक्यारा निर्माणाधीन सुरंग में फंसे श्रमिकों के 12 परिजन पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर केंद्रीय एजेंसियों से समन्वय के लिए बनाए गए नोडल अधिकारी सचिव डॉ. नीरज खैरवाल, जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला और पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी ने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें बचाव कार्य की जानकारी दी। साथ ही परिजनों को गर्म कपड़े देने के अलावा रहने और खाने की व्यवस्था की गई। इधर, जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन अधिकारी को परिजनों के साथ समन्वय के लिए नोडल अधिकारी बनाया है।

सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों के अब तक करीब 12 परिजन अपनों का हाल जानने घटनास्थल पर पहुंचे गए हैं। गत दिवस मुख्यमंत्री धामी ने परिजनों से मुलाकात कर उनके रहने, खाने और आवागमन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए थे। आज सिलक्यारा में केंद्रीय एजेंसियों और बचाव कार्य से जुड़ी व्यवस्थाओं के लिए नोडल बनाये गए सचिव डॉ नीरज खैरवाल और जिलाधिकारी ने एसपी अर्पण यदुवंशी, एसडीएम चतर सिंह एवं शैलेन्द्र नेगी के साथ परिजनों से मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान परिजनों से कहा कि श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने को सरकार बचाव कार्य तेजी से कर रही है। सुरंग में फंसे हुए श्रमिकों से लगातार बातचीत की जा रही है। सभी स्वस्थ हैं और भरोसा दिया जा रहा कि जल्द उनको बाहर निकाल लिया जाएगा। इसके अलावा पाइप के माध्यम से खाने का सामान और जरूरी जीवन रक्षक दवा भेजी जा रही हैं। इसके अलावा सुरंग में रसद व अन्य सामग्री की आपूर्ति के लिए नई पाइपलाइन डाली जा रही है।

सिलक्यारा में ठंड को देखते हुए परिजनों को गर्म कपड़े दिए गए। जबकि परिजनों को ठहरने के लिए सिलक्यारा और ब्रह्मखाल में में व्यवस्था की गई है। इसके अलावा होटल और घटना स्थल तक आने जाने के लिए परिजनों को परिवहन सुविधा भी दी जा रही है। इस दौरान जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ,पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!