Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह

सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह

बेगूसराय, 27 जुलाई  । केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने गुरुवार को सीआरपीएफ स्थापना दिवस की बधाई देने के साथ राहुल गांधी और बिहार सरकार पर ट्वीट कर जोरदार हमला किया है।

सीआरपीएफ स्थापना दिवस के अवसर पर बधाई देते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि हम सब अपने बहादुर जवानों की अटूट बहादुरी और बलिदान का सम्मान करें। हमारे राष्ट्र की रक्षा के लिए उनका समर्पण सराहनीय है और हमारे लिए अत्यंत सम्मान के पात्र हैं।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सच्चे हिंदू नहीं हो सकते। जिस मुस्लिम लीग को वह धर्मनिरपेक्ष बता कर प्रचारित कर रहे हैं, वह हिंदुओं को जिंदा जलाने और हिंदुओं को रामायण को ना पढ़ने लायक छोड़ने की बात कर रहे हैं। मुस्लिम लीग द्वारा एक नारा तो राहुल गांधी के खिलाफ भी बनता है, जब वह हिंदू की एक्टिंग करते हुए मंदिर जाते हैं।

बिहार सरकार पर हमला करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा है कि बिहार में शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षा में सुधार के लिए रोजाना दस पत्र जारी करने का दिखावा किया जा रहा है। हकीकत यह है कि नीतीश सरकार बच्चों को पढ़ने के लिए किताबें तक नहीं दे पा रही है। सत्र के चार माह बीतने के बाद भी सरकारी स्कूल के 30 प्रतिशत से अधिक बच्चों को किताबें नहीं मिली हैं, तो शिक्षा व्यवस्था का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है।

error: Content is protected !!