Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

लाल निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 140 अंक टूटा

नई दिल्ली, 20 नवंबर । हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार में गिरावट रही। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 139.58 अंक यानी 0.21 फीसदी टूट कर 65,655.15 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 37.80 अंक यानी 0.19 फीसदी फिसल कर 19,694.00 के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयरों में गिरावट और 10 शेयरों में तेजी देखने को मिली है। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाटा मोटर्स और जेएसडब्ल्यू स्टील प्रमुख रूप से नुकसान में रहीं। लाभ में रहने वाले शेयरों में भारती एयरटेल, विप्रो, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और मारुति शामिल हैं।

इसके अलावा एशिया के अन्य प्रमुख बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में रहा, जबकि जापान का निक्की नुकसान में रहा है। इसी तरह यूरोप के प्रमुख शेयर बाजारों में मिला-जुला रुख रहा।

उल्लेखनीय है कि पिछले हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 187 अंकों की गिरावट के साथ 65,794 पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी भी 33 अंकों की गिरावट के साथ 19,731 के स्तर पर बंद हुआ था।

error: Content is protected !!