Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

निधि दत्ता लिख रही है “बॉर्डर 2”की स्क्रिप्ट सनी देओल और आयुष्मान खुराना भी रहेंगे फिल्म में शामिल

मुंबई,16 दिसंबर |  निधि दत्त ने बॉर्डर 2 की कमान संभाली है और वह इस फिल्म के लिए स्क्रिप्ट भी लिख रहीं है, निधि दत्त एक प्रोड्यूसर डायरेक्टर और राइटर है, और उन्होंने अब बॉर्डर 2 की स्क्रिप्ट लिखने का काम अपने हाथ में लिया है, वे इस फिल्म की स्क्रिप्ट लिख रही है तथा इसे जेपी फिल्म के बैनर तले प्रोड्यूस करने की तैयारी भी कर रही है। आपको बता दें कि निधि दत्त जेपी दत्ता की बेटी है और जेपी दत्ता ने ही बॉर्डर फिल्म को लिखा था।

जेपी दत्ता की बॉर्डर में सुनील शेट्टी,सनी देओल,अक्षय खन्ना, जैकी श्रॉफ,पूजा भट्ट,तब्बू और राखी जैसे बड़े कलाकार थे। फिल्म में लिखे गए डायलॉग तथा मेंस आज तक वायरस होते हैं जो सोशल मीडिया पर काफी नजर आते हैं।

फिल्मों के सीक्वल बनवाने का दौर

बीते कई सालों से सीक्वल बनाने का दौर चल रहा है इसी क्रम में वरुण धवन और सारा अली खान जैसे बड़े स्टार ने कुली नंबर 1, आलिया भट्ट और आदित्य राय कपूर की सड़क 2 तथा आदित्य और श्रद्धा कपूर की आशिकी जैसी फिल्में 90 की फिल्मों के सीक्वल और रीमेक रहे थे।
बॉर्डर जैसी फिल्म का रीमिक्स और सीक्वल बनाने की मांग लंबे समय से चल रही थी।लोगों की मांग पूरी करने की जिम्मेदारी अब जेपी दत्ता की बेटी निधि दत्त ने उठाई है। वह पिता के साथ मिलकर इस स्क्रिप्ट पर काम कर रही है।

जेपी दत्ता अब 74 साल हो चुके हैं। उन्होंने आखिरी बार फिल्म पलटन का डायरेक्शन किया था। इस फिल्म को क्रिटिक्स ने खूब सराहा था हालांकि बॉक्स ऑफिस पर यह कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी थी।

फिल्म में रहेंगे यह दो बड़े चेहरे

अब निधि दत्त “बॉर्डर 2” को आज की पीढ़ी के हिसाब से लिख रही है, इसके लिए दो स्टार को पहले ही फाइनल कर लिया गया है, एक हीरो का नाम सनी देओल है जिन्होंने बॉर्डर में लीड और खास रोल निभाया था। वही बॉर्डर 2 में दूसरे कंफर्म एक्टर का नाम आयुष्मान खुराना है।रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में आयुष्मान यह हम रोल में होंगे वह पहली बार सनी देओल के साथ काम करने जा रहे हैं।

(अमित चौबे अनमोल)

error: Content is protected !!