Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

‘मेरे प्रेमी ने मुझपर कार चढ़ाई, मरता हुआ छोड़ दिया’, युवती ने सीनियर ब्यूरोक्रेट के बेटे पर लगाया आरोप

ठाणे/ महाराष्ट्र , 16 दिसंबर | पिता के पद का इतना रौब कि कोई किसी की भी जान ले सकता है? यह सवाल आज तब खड़ा हुआ जब महाराष्ट्र के एक सीनियर ब्यूरोक्रेट के बेटे ने अपनी ही गर्लफ्रेंड को कथित तौर पर गाड़ी से कुचलने की कोशिश की। इस मामले के बारे में खुद पीड़िता ने बताया है। पीड़िता का नाम प्रिया सिंह है और आरोपी का नाम अश्वजीत गायकवाड़ है। पीड़िता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस से न्याय की गुहार लगाई है। उसने कहा है कि मेरे प्रेमी ने मुझे मरता हुआ छोड़ दिया। उसने मुझपर अपनी कार चढ़ा दी। इस मामले ने अब सूबे में तूल पकड़ना शुरू कर दिया है।

बताया जा रहा है कि पीड़िता का नाम प्रिया सिंह है। वह पेशे से ब्यूटीशियन है। वहीं, जिस लड़के पर आरोप लगाया जा रहा है उसे महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम के संयुक्त प्रबंध निदेशक अनिल कुमार गायकवाड़ का बेटा अश्वजीत सिंह बताया जा रहा है। अपने साथ घटी घटना को लेकर पीड़िता ने सोशल मीडिया पर आपबीती शेयर की है। प्रिया सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा है, ‘मुझे न्याय चाहिए। दोषी अश्वजीत कुमार गायकवाड़ है।’ पीड़िता का आरोप है कि उसके ब्वॉयफ्रेंड ने अपनी एसयूवी कार से उसको टक्कर मारकर उसकी जान लेने की कोशिश की है, जिसके बाद वह अस्पताल में दर्द से तड़प रही है।

सोशल मीडिया पर दी घटना की जानकारी

26 साल की पीड़िता प्रिया सिंह सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर अपने पोस्ट में कहा है कि, यह घटना ठाणे जिले के घोड़बंदर इलाके में ओवला रोड पर हुई है। अश्वजीत ने 11 दिसंबर को सुबह 3 बजे के आस-पास एक नामी होटल में उसे बुलाया था। वहां उन दोनों के बीच कहासुनी हुई। पीड़िता का आरोप है कि दौरान अश्वजीत और उसके दोस्तों ने उसे साथ दुर्व्यवहार किया। अश्वजीत ने उसके साथ मारपीट की और फिर उसके दोस्तों रोमिल, प्रसाद और शेल्के भी हमले में शामिल हो गए। पीड़िता को पेट, पीठ, हाथ में गंभीर चोटें आईं और उनका दाहिना पैर टूट गया।

‘मारपीट की और एसयूवी पैर पर चढ़ाई’

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि, जब स्थिति बिगड़ती गई तो अश्वजीत की एसयूवी से अपना बैग और मोबाइल लेने गई। इस दौरान अश्वजीत और उसके दोस्तों ने मिलकर एक डिवाइडर के पास उसकी पीठ पर एसयूवी मारकर उसे गंभीर नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया। इसके बाद उसके दाहिने पैर पर एसयूवी चढ़ाकर अंधेरे में तेजी से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि एसयूवी के ड्राइवर ने शिव ने प्रिया की मदद की। इसके साथ ही उसके परिवार वालों को भी इस मामले के बारे में जानकारी दी। उन्होंने ठाणे पुलिस को इस घटना की पूरी जानकारी दी। आरोप है कि अश्वजीत और उसके दोस्तों ने इस बारे में पुलिस को जानकारी न देने की धमकी दी थी। साथ ही गायकवाड़ परिवार की ताकत का इस्तेमाल करने की चेतावनी दी थी।

पीड़िता का आरोप- मुझे मरने के लिए छोड़ दिया

प्रिया सिंह की पोस्ट और उनकी अस्पताल की तस्वीरों को कई सोशल मीडिया बेवसाइट एक्स के यूजर्स ने शेयर किया है। उसमें प्रिया सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मदद की गुहार लगाई है। इसके साथ ही पीड़िता ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, शिवसेना-यूबीटी के आदित्य ठाकरे को टैग किया है। पीड़िता ने पोस्ट करते हुए लिखा है कि, ‘मेरे प्रेमी ने मुझ पर अपनी कार चढ़ा दी और मुझे मरने के लिए सड़क पर छोड़ दिया।’ अब इस हाईप्रोफाइल मामले ने पूरे राज्य में हंगामा मचा रखा है। वहीं अनिल कुमार गायकवाड़ ने इस बारे में अभी तक कोई बयान नहीं दिया है।

error: Content is protected !!