Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का

नई दिल्ली, 28 जुलाई । वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेत के बीच हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट का दौर जारी है।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स अभी 181.59 अंक यानी 0.27 फीसदी लुढ़ककर 66,085.23 के स्तर पर ट्रेंड कर रहा है। नेशनल स्टॉक एक्सजेंच (एनएसई) का निफ्टी भी 36.30 अंक यानी 0.18 फीसदी की गिरावट के साथ 19,623.60 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 शेयर में गिरावट है, जबकि 13 शेयरों में तेजी देखी जा रही है। आज के कारोबार में अधिकांश इंडेक्स लाल निशान में दिख रहे हैं। निफ्टी पर सिर्फ एफएमसीजी और रियल्टी इंडेक्स हरे निशान में ट्रेड कर रहे हैं, जबकि बैंक, फाइनेंशियल, ऑटो, आईटी, मेटल, फार्मा इंडेक्स लाल निशान में हैं। उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले गुरुवार को सेंसेक्स 440 अंक लुढ़ककर 66,266 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी भी 118 अंक की गिरावट के साथ 19,659 के स्तर पर बंद हुआ था।

error: Content is protected !!