

12 साल पूरे करने वाले देश के पहले तेजस्वी प्रधानमंत्री बने नरेन्द्र मोदीः बिट्टू भाटिया
होशियारपुर (पत्रकार)। देश के इतिहास में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नया अध्याय लिखते हुए 12 साल (4399 दिन) पूरे करके पहले तेजस्वी प्रधानमंत्री होने का कार्यकाल पूरा किया है। जिसके लिए श्री मोदी के साथ-साथ देश के समस्त नागरिक बधाई के पात्र हैं। यह बात जिला भाजपा महामंत्री सुरेश भाटिया बिट्टू व सचिव अश्वनी गैंद ने सरकार के 12 साल पूरे होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और देशवासियों को इसकी बधाई देते हुए कही। उन्होंने कहा कि इससे पहले देश में 4399 दिन जवाहर लाल नेहरु ने तथा 4077 दिन इंदिरा गांधी ने बतौर प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए पूरे किए थे। श्री मोदी ने उनका रिकार्ड तोड़ते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है। श्री भाटिया ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के प्रति यह देशवासियों का प्य़ार ही है जो उनमें दिन-रात कार्य करने का मनोबल पैदा करता है ताकि वह हमारे भारत देश को विश्व पटल पर नंबर एक पर ला सकें।

श्री भाटिया ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का संदेश है कि पत्ता वही हरा रहता है जो अपनी जड़ों से जुड़ा रहता है तथा हम सभी को देश एवं संगठन के साथ जुड़कर कार्य करते रहना है। उनके नेतृत्व में मोदी सरकार ने समाज के हर वर्ग एवं क्षेत्र के उत्थान के लिए कार्य किया है और आज करोड़ों लोग इनका लाभ ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी प्रार्थना करते हैं कि परमात्मा उन्हें लंबी आयु एवं स्वास्थ्य प्रदान करे ताकि वह इसी ऊर्जा के साथ देश के विकास में योगदान डालते रहें। उन्होंने कहा कि पंजाब में भी भाजपा की सरकार बने ताकि पंजाब में भी विकास की नई गाथा लिखी जा सके। इस अवसर पर सचिव करण कपूर, सरबजीत सिंह, यशपाल शर्मा, वीर प्रताप राणा व नीरज गैंद आदि भी मौजूद थे।

