Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

पांचों चुनावी राज्यों में अब तक 1760 करोड़ की जब्ती

नई दिल्ली, 20 नवंबर । चुनाव आयोग के प्रयास से पांच राज्यों मिजोरम, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और तेलंगाना में चुनावों के दौरान बरामदगी में वृद्धि हुई है। चुनाव की घोषणा के बाद से पांच राज्यों में अबतक 1760 करोड़ रुपये से अधिक की जब्ती हो चुकी है।

आयोग का कहना है कि यह उसकी समान अवसर के लिए के लिए मजबूत उपायों को लागू करके स्वतंत्र, निष्पक्ष और प्रलोभन मुक्त चुनाव सुनिश्चित करने की अटूट प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है।

छत्तीसगढ़ में 76.9 करोड़, मध्य प्रदेश में 323.7 करोड़, मिजोरम में 49.6 करोड़, राजस्थान में 650.7 करोड़ और तेलंगाना में 659.2 करोड़ रुपये की जब्ती की गई है। इसमें नकदी, शराब, नशीले पदार्थ, कीमती धातुएं और अन्य सामानों की कीमतें शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि इस बार आयोग ने चुनाव व्यय निगरानी प्रणाली (ईएसएमएस) के माध्यम से निगरानी प्रक्रिया में प्रौद्योगिकी को भी शामिल किया है। यह एक उत्प्रेरक साबित हो रहा है। इसमें बेहतर समन्वय और खुफिया जानकारी साझा करने के लिए केंद्रीय एवं राज्य प्रवर्तन एजेंसियों को एक साथ लाया गया है।

error: Content is protected !!