
पूर्व पार्षद विक्रम मेहता साथियों समेत भाजपा में शामिल
पूर्व मंत्री तीक्ष्ण सूद और जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा ने पार्टी का सिरोपा पहनाकर किया स्वागत।

होशियारपुर: (पत्रकारों ) टकसाली पूर्व पार्षद विक्रम मेहता अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। इस अवसर पर पूर्व मंत्री तीक्ष्ण सूद और भाजपा जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा ने उन्हें पार्टी का सिरोपा पहनाकर स्वागत किया।
इस मौके जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा ने कहा कि विक्रम मेहता को नगर निगम पार्षद के रूप में लंबा अनुभव है, जिसका लाभ निश्चित रूप से पार्टी को मिलेगा।
पूर्व मंत्री तीक्ष्ण सूद ने कहा कि पंजाब की जनता आज मान सरकार की नीतियों से दुखी है। उन्होंने आरोप लगाया कि गैंगस्टरवाद, भ्रष्टाचार और झूठे वादों से परेशान लोग अब पंजाब को बचाने के लिए भाजपा को एक विकल्प के रूप में देख रहे हैं, जो उनकी समस्याओं का समाधान कर सकती है।
भाजपा परिवार में शामिल होने के बाद विक्रम मेहता ने कहा कि वह पूरी तनदेही और निष्ठा के साथ पार्टी के लिए कार्य करेंगे। पार्टी उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपेगी, वह उसे पूरी ईमानदारी से निभाएंगे और केंद्र की मोदी सरकार की जनहितकारी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए संगठन को और मजबूत करेंगे।
इस अवसर पर जिंदू सैनी, प्रेम बजाज, गगनदीप सैनी, दिलबाग बागी, महिंदरपाल सैनी, वरुण पंडित, यशु जैन, अभिषेक कपूर, राजीव महाजन, रजत शर्मा, सन्नी अरोड़ा, मेशा, सुनील, राजिंदर कुमार, अरुणेश कपूर,मुनीश कुमार, राहुल भाटिया और तरसेम लाल सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

