Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

पुणे में भीषण सड़क हादसा: पिकअप-ट्रक की टक्कर में 8 लोगों की मौत, 4 एक ही परिवार के

पुणे/ महाराष्ट्र , 18 दिसंबर | महाराष्ट्र के पुणे में बीती रात भयंकर सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. एक पिकअप वैन और ट्रक में जोरदार भिडंत के बाद गाड़ी के परखच्चे उड़ गए. हादसे में मरने वालों में 5 पुरुष, 1 महिला और 2 बच्चे शामिल हैं. हादसे की जानकारी मिलने के बाद आतूर पुलिस स्टेशन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और आस-पास के लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरु किया. पुलिस ने कुछ मृतकों की पहचान कर ली है, जबकि अन्य के बारे में पता गया जा रहा है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

बता दें कि यह हादसा डिंडोरे के पास हुआ है. एक पिकअप वैन ओतूर जिले के करीब कल्याण की तरफ जा रही थी. इसी दौरान पिकअप वैन की टक्कर ट्रक से हो गई. हादसा रात के करीब 10:30 से 11:00 बजे के बीच हुआ है. जिन 8 लोगों की मौत हुई है उनमें एक ही परिवार के 4 लोग शामिल हैं. जिन मृतकों की पहचान हुई है उनके नाम गणेश मस्करे, कोमल मस्करे, हर्षद मस्करे और काव्या मस्करे हैं. वहीं अन्य 4 लोगों की पहचान करने का प्रयास पुलिस कर रही है. जिनकी पहचान हो चुकी है उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है. इतने बड़े हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे.

पुलिस अधिकारियों ने दी जानकारी

इस मामले में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना रविवार देर रात करीब 11 बजे की है. पिकअप और ट्रक की भिड़ंत के बाद 8 लोगों की मौत हो गई है, जिनकी पहचान हो गई उनके घर वालों को सूचित कर दिया गया है. इसके साथ ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. बाकी की पहचान की जा रही है. सूचना मिलते ही टीम रेस्क्यू के लिए पहुंच गई थी. दुख की बात ये है कि हादसे में सभी लोगों की जान चली गई. किसी को बचाया नहीं जा सका. रेस्क्यू के लिए आस-पास के लोगों की भी मदद ली गई थी.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

वहीं हादसे की सूचना मिलने के बाद उस परिवार पर पहाड़ टूट पड़ा है, जिस घर में एक साथ 4 लोगों की मौत हो गई है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मरने वालों में काव्या 6 साल की है, जबकि हर्षद 4 साल का है. वहीं पुलिस इस घटना की जांच कर रही है. हालांकि अभी किसी भी तरह का कोई आरोप नहीं लगाया गया है. अगर पीड़ित परिवार किसी भी तरह की शिकायत करता है तो पुलिस कार्रवाई करेगी. बता दें कि ठंड के समय में कोहरों के कारण भी कई सड़क हादसे हो रहे हैं, जिनमें लोगों की जान तक चली जा रही है.

error: Content is protected !!