Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

दिल्ली में आज शाम यमुना नदी फिर पार कर सकती है खतरे का निशान |

दिल्ली में आज शाम यमुना नदी फिर पार कर सकती है खतरे का निशान

नई दिल्ली, 23 जुलाई । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर तेजी के साथ बढ़ रहा है। आज सुबह सात बजे पुराना लोहा पुल पर यमुना नदी का जलस्तर 205.81 मीटर दर्ज किया गया। अगर यह 206.7 मीटर तक पहुंच गया तो यमुना खादर में फिर बाढ़ आ सकती है।

हरियाणा के यमुनानगर के हथिनीकुंड बैराज से दो लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़े जाने के कारण यमुना नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी जारी है। इससे दिल्ली सरकार की चिंता बढ़ गई है। दिल्ली की राजस्व मंत्री आतिशी ने कहा कि केंद्रीय जल आयोग के ताजा अपडेट के अनुसार आज शाम तक यमुना नदी खतरे के निशान को पार कर सकती है। ऐसी स्थिति में उत्पन्न संभावित जोखिम और चुनौती से निपटने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एवं पूरी सरकार तैयार है।

उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों की सुविधा के लिए राहत शिविरों में बड़े पैमाने पर तैयारी की गई है। लोगों को सम्मानजनक तरीके से ठहराने और समर्थन देने के लिए सभी जरूरी व्यवस्था की गई है। उन्होंने लोगों से भी सहयोग की अपील की है। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों भी दिल्ली में यमुना नदी खतरे के निशान को पार कर चुकी है।

इस बीच पड़ोसी राज्य हरियाणा के अलावा पंजाब में भारी बारिश से नदियां उफान पर हैं। हथिनीकुंड बैराज से शनिवार को छोड़े 2.23 लाख क्यूसेक पानी से हिंडन और यमुना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पांच जगह बादल फटे हैं। इससे कई जगह सड़कें ध्वस्त हो गईं। मलबा आने से कई हाइवे अवरुद्ध हैं।

error: Content is protected !!