Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

प.बंगाल में भाजपा नेता की हत्या के विरोध में आज इस्लामपुर बंद |

 प.बंगाल में भाजपा नेता की हत्या के विरोध में आज इस्लामपुर बंद

उत्तर दिनाजपुर, 23 जुलाई । भाजपा नेता असीमा साहा की हत्या के विरोध में पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के इस्लामपुर में आज 12 घंटे का बंद शुरू हो गया। साहा की रंगदारी न देने पर शनिवार को चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी।

घटना की सूचना मिलते ही शाम भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने इस्लामपुर के शिवडांगीपाड़ा में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 को जाम कर हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की थी। मूलरूप से जलपाईगुड़ी के रहने वाला साहा इस्लामपुर के रामकृष्णपल्ली में अपने चाचा के घर में रहते थे। स्थानीय बिझट्टी इलाके में चाचा की कपड़े की दुकान संभालते थे। शनिवार को कुछ युवक दुकान पर पहुंचे और रंगदारी मांगी। इनकार करने पर जान ले ली। साहा इस्लामपुर में भाजपा नगर मंडल के अध्यक्ष थे।

error: Content is protected !!