Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

खदान में भरे पानी में डूबने से दो बच्चों की मौत |

खदान में भरे पानी में डूबने से दो बच्चों की मौत

भरतपुर, 23 जुलाई । रुदावल थाना क्षेत्र के महलपुर चूरा गांव में खदान में भरे पानी में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। पहाड़ पर चामड माता मंदिर के पास खदान में भरे पानी में गांव के करीब 7-8 बच्चे नहाने गए थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों व ग्रामीणों ने आधा घंटे की मशक्कत के बाद दोनों बच्चों को पानी से बाहर निकाला और उपचार के लिए बंशीपहाड़पुर सीएचसी ले गए। जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।

एसएचओ महावीर प्रसाद ने बताया कि शनिवार शाम गांव महलपुर चूरा के पहाड़ पर स्थित चामड माता मंदिर के पास खदान में भरे पानी गांव महलपुर चूरा के 7-8 बच्चे नहाने गए थे। इसी दौरान शेखर (12) पुत्र विजेन्द्र जाटव व गौरव (14) पुत्र पप्पू गुर्जर पानी में डूब गए। शेखर के छोटे भाई कान्हा ने दोनों को पानी में डूबते देखा, तो उसने घर जाकर परिजनों को बताया। सूचना पाकर परिजन व काफी संख्या में ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद पानी में डूबे दोनों बच्चों को बाहर निकाला और उन्हें बंशीपहाड़पुर सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर पुलिस गांव महलपुर चूरा पहुंची और शवों को रुदावल सीएचसी लेकर आई। दोनों मृतकों का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिए गए। घटना के संबंध में मृतक गौरव के भाई रामदास व शेखर के चाचा किशनसिंह ने रुदावल थाना पुलिस में मामला दर्ज कराई है। विधायक अमरसिंह जाटव ने भी घटना की जानकारी लेकर मृतक बच्चों के परिजनों से बातचीत कर शोक संवेदना व्यक्त की।

error: Content is protected !!