
होशियारपुर / पंजाब , 16 दिसम्बर । 1971 के युद्ध में शहीद हुए वीर सैनिकों की स्मृत्ति विजय दिवस के मौके पर भारत विकास परिषद की तरफ से वार मौमोरियल पर पहुंचकर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि भेंट की गई। इस मौके पर सदस्यों ने प्रधान राजेन्द्र मोदगिल की अगुवाई में शहीदों को श्रद्धा के पुष्प अर्पित किए गए। इस अवसर पर विशेष तौर से पहुंचे परिषद के प्रांतीय कनवीनर (नेत्रदान, रक्तदान) व प्रमुख समाज सेवी संजीव अरोड़ा ने शहीदों को श्रद्धांजलि भेंट करते हुए कहा कि 1971 में हमारे देश के वीर सैनिकों ने जिस तरह से शौर्य एवं साहस दिखाते हुए देश को जीत दिलाई थी, उसके लिए पूरा देश सदैव उनका आभारी रहेगा। उन्होंने कहा कि हमारे देश की साहसी एवं वीर सेना ने पाकिस्तान के 91 हजार सैनिकों को बंधक बना लिया था और पाक को नाकों चने चबाने को मजबूर किया था। जिसकी उदाहरणें आज विश्व भर में दी जाती हैं।
श्री अरोड़ा ने कहा कि हमें अपने वीर शहीदों एवं सरहदों पर तैनात जवानों पर गर्व है तथा पूरा देश सदैव इनके समक्ष नतमस्तक होता रहेगा। इस मौके पर प्रधान राजेन्द्र मोदगिल ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि हम भारत जैसे महान देश में जन्में हैं तथा हमारी तीनों सेनाएं देश की रक्षा के लिए 24 घंटे तत्पर रहती हैं। उन्होंने कहा कि इन सैनिकों का ऋण हम कभी नहीं चुका सकते। श्री मोदगिल ने कहा कि बार-बार धूल चाटने के बाद भी पाक अपने नापाक मंसूबों से बाज नहीं आ रहा तथा हमारी सेनाएं उन्हें हर समय मुंह तोड़ जवाब देने के लिए तैयार-बर-तैयार हैं तथा आज हमारी सेना के अदम्य साहस को देखते हुए विश्व का कोई भी देश भारत से टक्कर लेने की हिम्मत नहीं दिखा रहा तथा न ही दिखाने देंगे। इस अवसर पर सभी ने अमर शहीदों की याद को सदैव ताजा रखने के लिए देशभक्ति के नारे भी लगाए। इस अवसर पर एचके नकड़ा, विनोद पसान, डा. गुरधीर जसवाल, जगदीश अग्रवाल, रमेश भाटिया, रविंदर भाटिया, कुलवंत सिंह पसरीचा आदि मौजूद थे
विजय दिवस पर शहीदी स्मारक पर शहीद सैनिकों को श्रद्धालंजलि भेंट करते संजीव अरोड़ा, राजेन्द्र मोदगिल व अन्य।

