Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

रोहित शर्मा नहीं रहेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक के हाथों में सौंपी आईपीएल 2024 की कमान

मुंबई,16 दिसंबर | इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का एक्शन कुछ ही दिनों में होने वाला है और उससे पहले एक बड़ी खबर सामने आई है, मुंबई इंडियंस ने नए कप्तान हार्दिक पांड्या पर भरोसा जताते हुए रोहित शर्मा को कप्तानी से हटा दिया है।
रोहित को कप्तानी के पद से अलग होते देख फैंस में निराश तो जरूर है,परंतु अभी कुछ दिन पहले ही जब हार्दिक पांड्या ने गुजरात टाइटंस का साथ छोड़कर मुंबई इंडियंस में वापस आने का फैसला किया था तभी से ऐसा अनुमान लगाया जा रहा था कि शायद मुंबई इंडियंस हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर भरोसा जताएगी।

मुंबई इंडियंस ने किया अधिकारिक ऐलान

मुंबई इंडियंस की टीम की ओर से इस बात का आधिकारिक ऐलान भी कर दिया गया है की ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को आईपीएल 2024 में टीम का कप्तान बनाया गया है, और टीम में एक ट्रांजिशन फेज स्टार्ट किया गया है, हार्दिक पांड्या पहले मुंबई इंडियंस टीम से खेलते रहे हैं तथा इन्हें पिछले ही वर्षों में गुजरात टाइटंस की कप्तानी का अनुभव भी हुआ है।अब हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस के सबसे सफल कप्तान रोहित शर्मा की जगह लेंगे।

हार्दिक की कप्तानी पर बोले महिला जयवर्धने

मुंबई इंडियंस के ग्लोबल हेड का परफॉर्मेंस महिला जयवर्धने ने हार्दिक पांड्या के कप्तान बनने पर कहा कि हम रोहित शर्मा के बतौर कप्तान शानदार करियर के लिए शुक्रिया अदा करते हैं,और यह एक प्रक्रिया है,जिसके तहत अब हार्दिक को कप्तान बनाया गया है।

दिग्गज कर चुके हैं मुंबई इंडियंस की कप्तानी

हार्दिक के कप्तान बनते ही उनके चाहने वालों में काफी खुशी नजर आई है, लोगों ने उनकी तुलना महान क्रिकेटरों से की है आंकड़े बताते हैं कि मुंबई इंडियंस की कप्तानी मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, हरभजन सिंह, रिकी पोंटिंग, और रोहित शर्मा जैसे बड़े लीडर्स करते आए हैं और अब हार्दिक पांड्या की बारी है।

रोहित की कप्तानी में मुंबई ने बनाई अनोखे रिकॉर्ड

इंडियन प्रीमियर लीग के सबसे सफल कहे जाने वाले कप्तान रोहित शर्मा की कप्तानी की बात करें तो उन्होंने 158 माचो में कप्तानी की है इनमें 87 मैच में जीत मिली है जबकि 67 माचो में हर का सामना करना पड़ा है।उनकी कप्तानी की खास बात यह है कि मुंबई इंडियन ने आईपीएल में पांच बार किताब अपने नाम किया है जो की 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 के साल रहे हैं।

(अमित चौबे अनमोल)

error: Content is protected !!