Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

वेस्टइंडीज ने 3-2 से जीती टी20 श्रृंखला, आखिरी मुकाबले में भारत को 8 विकेट से हराया

फ्लोरिडा, 13 अगस्त । वेस्टइंडीज ने भारत को टी20 श्रृंखला में 3-2 से हरा दिया है। रविवार को खेले गए पांचवे और आखिरी टी20 मैच में मेजबान ने मेहमान भारतीय टीम को आठ विकेट से मात दी। भारत की ओर से मिले 166 रन के लक्ष्य को वेस्टइंडीज ने दो विकेट के नुकसान पर 12 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया।

वेस्टइंडीज के लिए सलामी बल्लेबाज ब्रेंडेन किंग और विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन ने जोरदार बल्लेबाजी की। दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 107 रन की साझेदारी की। जहां पूरन 47 रन बनाकर आउट हुए। वहीं किंग 85 रन बनाकर नाबाद रहे। उनके साथ साई होप 22 रन बनाकर नाबाद रहे। जबकि ओपनर बल्लेबाज काइल मेयर्स ने 10 रन बनाए। भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह और तिलक वर्मा को एक-एक सफलता मिली।

इससे पहले, टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 165 रन बनाए। भारत के लिए सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा 61 रन बनाए। इसके अलावा, तिलक वर्मा 27, हार्दिक पांड्या 14, संजू सैमसन और अक्षर पटेल ने 13-13 रन का योगदान दिया। जबकि भारतीय पारी में 11 अतिरिक्त रन भी शामिल रहे। वेस्टइंडीज के लिए रोमारियो शेफर्ड ने 4 विकेट झटके, जबकि अकील हुसैन और जेसन होल्डर को दो-दो सफलता मिली। वहीं रोस्टन चेज को एक विकेट मिला।

error: Content is protected !!