Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

(संशोधित) मप्रः सेवानिवृत्त आईएएस समेत 1200 से अधिक कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

भोपाल, 13 अगस्त । भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में रविवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के समक्ष सेवानिवृत्त आईएएस कवीन्द्र कियावत, रधुवीर श्रीवास्तव, कांग्रेस के टिकट पर पंधाना से विधानसभा चुनाव प्रत्याशी रहीं छाया मोरे सहित कांग्रेस और जयस के 1200 से अधिक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री चौहान ने सभी को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।

पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालो में भगवानपुरा के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. हितेश मुजाल्दे, पंधाना के युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जायसवाल, युवक कांग्रेस के पूर्व जिला महासचिव शेख इय्यान, युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष शैलेश राठौर, घाटा खेड़ी के मंडल अध्यक्ष रघुराज सिंह गौड़, पूर्व पार्षद प्रत्याशी सरफराज खान, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह राणावत, मंडला क्षेत्र के पूर्व न्यायाधीश प्रकाश उइके एवं सिहोरा के खिलाडी सिंह आर्मो के समर्थकों, सरदारपुर के पूर्व एसडीओपी रामसिंह मेड़ा, धार में युवा कांग्रेस की जिला उपाध्यक्ष आकांक्षा बघेल सहित 1200 से अधिक कांग्रेस और जयस के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता शामिल थे।

कांग्रेस ने गरीबों को गरीब रखने का पाप किया: शिवराज

मुख्यमंत्री चौहान ने सदस्यता ग्रहण समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की परिवार तरह कार्य करने वाला संगठन है, यह एक विराट परिवार है। जिसकी सदस्यता लेने पर आपका हृदय से स्वागत करता हॅू। कांग्रेस ने देश में सबसे अधिक राज किया लेकिन आदिवासी और जनता के लिए कुछ नहीं किया। कांग्रेस ने सड़क, बिजली, पीने का पानी, सिंचाई का पानी, स्कूल एवं छात्रावास की चिंता नही की। 2003 के बाद भाजपा की सरकार बनीं और आज प्रदेश के सभी क्षेत्रों में भाजपा की सरकार ने सर्वांगीण विकास कार्य किए हैं।

उन्होंने कहा कि झूठी कांग्रेस किसानों के कर्जामाफी की बात करती है, जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसानों को 6 हजार रुपये एवं प्रदेश सरकार ने 6 हजार रुपये दिये हैं। भाजपा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में गरीबी को जड़ से खत्म करने का संकल्प लिया है। मध्यप्रदेश को विकास के पथ पर ले जाना है, गरीब भाई-बहनों को आगे बढ़ाना है और बेटे-बेटियों के भविष्य को बेहतर बनाना है, तो भाजपा के अलावा कोई विकल्प नहीं है।

प्रदेश को स्वर्णिम प्रदेश बनाने में हमारी भूमिका अहम : विष्णुदत्त शर्मा

विष्णुदत्त शर्मा ने सदस्यता ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा परिवार में आप सभी का हृदय से स्वागत एवं अभिनंदन करता हॅू। भाजपा एक परिवार के नाते कार्य करने वाला संगठन है। हम सभी मिलकर एक परिवार बनाते हैं। देश में प्रधानमंत्री मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री चौहान के नेतृत्व में भाजपा की सरकारें हर समाज वर्ग को ताकत देने एवं गरीब कल्याण की योजनाओं के साथ गरीबों का जीवन बदलने का काम कर रही हैं। आज पूरी दुनिया में देश का मान और सम्मान बढ़ा है, सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के साथ भाजपा की सरकारें काम कर रही हैं। मध्यप्रदेश कांग्रेस के राज में 2003 के पहले बीमारू राज्य था, सड़क, पानी और बिजली के लिए लोग लालायित थे, उस बीमारू राज्य को विकसित राज्य बनाने में मुख्यमंत्री चौहान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। प्रदेश को स्वर्णिम मध्यप्रदेश बनाने में हमारी भूमिका अहम है।

error: Content is protected !!