Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

हवाई प्रांत के दावानल में भस्म हो गए 93 लोग

होनोलूलू, 14 अगस्त । संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रशांत महासागर के मध्य स्थित हवाई प्रांत के माउई में जंगल की आग विकराल होती जा रही है। इस दावानल में मरने वालों की संख्या बढ़कर 93 हो गई है। इसे सदी का सबसे भयावह दावानल कहा जा रहा है।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में यह जानकारी दी गई है। साथ ही यह सवाल भी उठाया गया है कि आग की लपटों में बुरी तरह झुलसे लोगों तक सरकारी मदद अभी तक नहीं पहुंची। इससे लोग गुस्सा हैं। अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि शनिवार रात तक मरने वालों का आकंड़ा बढ़कर 93 पहुंच गया। इसके और बढ़ने की आशंका है।

हवाई के गवर्नर जोश ग्रीन ने कहा है कि पश्चिमी माउई में लगभग 2,200 आवास जलकर राख हो गए। माउई में बिजली नहीं है। इस क्षेत्र में जीवित बचे तमाम लोग आपदा के मद्देनजर एक-दूसरे पर भरोसा कर रहे हैं।

error: Content is protected !!