Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

छह राज्यों के सात विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना जारी

नई दिल्ली, 08 सितंबर । देश के छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजे आज आने की संभावना है। सभी जगह सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो चुकी है। यह जानकारी निर्वाचन आयोग के एक प्रवक्ता ने दी। शुरुआती एक घंटे की मतगणना के बाद प्रारंभिक रुझान आने की उम्मीद जताई जा रही है।

झारखंड की डुमरी सीट जगरनाथ महतो (जेएमएम), केरल की पुथुपल्ली ओमान चांडी (कांग्रेस), त्रिपुरा की बोक्सानगर समसुल हक (सीपीआईएम), पश्चिम बंगाल की धुपगुड़ी (एससी) बिष्णु पांडे (भाजपा) और उत्तराखंड की बागेश्वर (एससी) चंदन राम दास (भाजपा) के निधन से रिक्त हुई थी। त्रिपुरा की धानपुर सीट भाजपा नेता प्रतिमा भौमिक और उत्तर प्रदेश की घोसी दारा सिंह चौहान के सपा से इस्तीफे के बाद खाली हुई थी।

error: Content is protected !!