Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

जी-20ः दिल्ली में तिब्बती शरणार्थियों के प्रदर्शन की आशंका से मजनू का टीला में पुलिस का कड़ा पहरा

नई दिल्ली, 08 सितंबर । तिब्बती शरणार्थियों के प्रदर्शन की आशंका के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने मजनू का टीला क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी है। वजह यह है कि हर अंतरराष्ट्रीय आयोजन के समय अपनी बात विश्व तक पहुंचाने के लिए दिल्ली में तिब्बती शरणार्थी प्रदर्शन करने की कोशिश करते रहते हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि राष्ट्रीय राजधानी में जी-20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर पूरी चौकसी बरती जा रही है। तिब्बती शरणार्थी तिब्बत पर चीन के अवैध कब्जे को और वहां हुए नरसंहार को हर ऐसे मौके पर दुनिया को बताने का मौका नहीं चूकते। जानकारों का कहना है कि भारत में इन लोगों को शरण दी गई है पर उन्हें नीतिगत तौर पर राजनीतिक प्रदर्शन की छूट नहीं है। वैसे भी जी-20 के मद्देनजर हर प्रकार के प्रदर्शन पर रोक है। इसलिए दिल्ली पुलिस का यह अच्छा कदम है।

error: Content is protected !!