Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

जी-20ः सजधज गई नई दिल्ली, राष्ट्राध्यक्षों के स्वागत के लिए भारत तैयार

नई दिल्ली, 08 सितंबर । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए सजधज कर तैयार है। भारत ने शिखर सम्मेलन में शामिल होने वाले राष्ट्राध्यक्ष और दुनिया के नामचीन संस्थानों के प्रमुखों के स्वागत-सत्कार के लिए जोरदार तैयारी की है। भारत की अध्यक्षता में यह सम्मेलन नौ और 10 सितंबर को होना है। स्वागत के लिए बेकरार आयोजन स्थल भारत मंडपम् (प्रगति मैदान) सबको आकर्षित कर रहा है।

अधिकतर देशों के राष्ट्राध्यक्ष और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के पदाधिकारियों के आज सुबह 10ः30 बजे देररात तक दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है। नाइजीरिया, मॉरीशस और मैक्सिको के राष्ट्राध्यक्ष समेत यूरोपियन यूनियन काउंसिल व यूरोपियन कमीशन समेत अन्य संगठनों के पदाधिकारी गुरुवार को दिल्ली पहुंच चुके हैं।

जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने नई दिल्ली पहुंचे मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनाथ ने भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का इसलिए आभार जताया है कि उन्हें अतिथि देश के रूप में आमंत्रित किया गया। इस सम्मेलन को लेकर सारे देश में आम लोगों से लेकर खास लोगों के बीच भी उत्सुकता है।

error: Content is protected !!