Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

झारखंड में पहली बार विस्टाडोम, 12 सितंबर से न्यू गिरिडीह-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस इसके साथ दौड़ेगी

रांची, 06 सितंबर । झारखंड के रांची रेल मंडल में पहली बार विस्टाडोम कोच आने वाला है। यह कोच न्यू गिरिडीह-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस में लगेगा। 12 सितंबर यह विशेष रेलगाड़ी एक विस्टाडोम कोच के साथ रांची पहुंचेगी। इसे सुबह 10 बजे गिरिडीह में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। यह कोच बेहद खूबसूरत और सुखद अहसास कराने वाला होगा ।

इस कोच के माध्यम से सरकार पर्यटकों को आकर्षित करने पर फोकस कर रही है। यह ट्रेन जमुआ, धनवार, महेशपुर, कोडरमा, हजारीबाग टाउन, बड़काकाना-मेसरा और टाटीसिल्वे होते रांची तक का सफर करेगी। इसके पीछे उद्देश्य है कि विस्टाडोम से यात्री सफर का पूरा आनंद ले सकें। रास्ते में पड़ने वाले मनोरम और प्राकृतिक सौंदर्य को महसूस कर सकें। ट्रेन में कुल 13 कोच होंगे। न्यू गिरिडीह-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन दूसरी रेलगाड़ी हजारीबाग टाउन से जुड़ेगी।

रांची रेल मंडल के सीनियर डीसीएम निशांत कुमार ने यह विवरण साझा किया है। उन्होंने कहा कि यह पहला मौका होगा, जिसके तहत किसी ट्रेन में विस्टाटोम कोच जोड़ जा रहा है। ऐसा पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है। विस्टाडोम कोच में बड़े ग्लास की खिड़कियां हैं। इनमें छह पारदर्शी होंगी। यह यात्री को साइड के साथ ऊपर की तरफ के दृश्य देखने में मदद करेंगी। कोच का निर्माण आईसीएफ ने किया है। इस कोच में 42 से 44 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। इसकी सबसे बड़ी खासियत होगी इसकी शानदार सीट 180 डिग्री पर घूम सकेगी। शानदार पुशबैक होगी।

error: Content is protected !!