Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

रांची में लगाए गए 50 इमरजेंसी कॉल बॉक्स, आपात स्थिति में प्रशासन से मांग सकेंगे मदद

रांची, 6 सितंबर । राजधानी रांची में 50 स्थान पर इमरजेंसी कॉल बॉक्स लगाए गए हैं, जिसका इस्तेमाल संकट के समय आम लोग कर सकेंगे। इमरजेंसी कॉल बॉक्स का ट्रायल शुरू कर दिया गया है।

दरअसल इमरजेंसी कॉल बॉक्स का हेल्प बटन दबाने से ही वह सीधे पुलिस कंट्रोल रूम में कनेक्ट हो जाएगा।इसके लिए किसी भी तरह के फोन या मोबाइल की जरूरत नहीं पड़ेगी, जिस व्यक्ति के द्वारा हेल्प बटन दबाया जाएगा वह सीसीटीवी कैमरे के जरिए कंट्रोल रूम में बैठे पुलिसकर्मियों को नजर भी आएगा। कंट्रोल रूम में बैठे पुलिसकर्मी कैमरे के माध्यम से सहायता मांगने वाले व्यक्ति को देखकर, यह जान भी जाएंगे कि वह किस परिस्थिति में है। आवश्यक जानकारी मिलने के बाद उस व्यक्ति की मदद के लिए पीसीआर या टाइगर पुलिस को मौके पर भेजा जाएगा।

राजधानी के भीड़भाड़ वाले 50 स्थान पर इमरजेंसी कॉल बॉक्स लगाया गया है। कॉल बॉक्स पर हेल्प बटन बनाया गया है, जैसे ही कोई उस बटन को दबाता है बॉक्स से आवाज आने लगती है। वह आवाज सीधे पुलिस कंट्रोल रूम में जाती है इसके साथ ही कॉल बॉक्स के पास लगे कैमरे ऑन हो जाते हैं और जो व्यक्ति मदद मांग रहा है वह पुलिसकर्मियों को साफ-साफ दिखाई देने लगता है। उसकी आवाज भी स्पष्ट सुनाई देती है।इमरजेंसी कॉल बॉक्स का प्रचार प्रसार जोर शोर से करने की रणनीति पर रांची पुलिस कम कर रही है, ताकि शहर में मुसीबत में फंसे लोगों की मदद मिल सके।

error: Content is protected !!