Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

सिलक्यारा सुरंग में आज शुरू हो सकती है वर्टिकल ड्रिलिंग, तैयार की जा रही है सुरक्षा छतरी

उत्तरकाशी, 26 नवंबर । उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग में 12 नवंबर से फंसे 41 श्रमिकों को बचाने के लिए अभियान जारी है। अब सुरंग के भीतर बचाव अभियान दल के सदस्यों के लिए सुरक्षा छतरी (प्रोटेक्शन अंब्रेला) बनाई जा रही है। आज (रविवार) से वर्टिकल ड्रिलिंग का काम शुरू किया जा सकता है।

यह अभियान अंतरराष्ट्रीय सुरंग विशेषज्ञ अर्नोल्ड डिक्स की निगरानी में चल रहा है। डिक्स ने कल कहा था कि जिस ऑगर मशीन से ड्रिल की जा रही थी, वह खराब हो गई है। अब बचाव दल लंबवत और हाथ से ड्रिलिंग सहित अन्य विकल्पों पर विचार कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि चारधाम यात्रा मार्ग पर बन रही इस सुरंग का एक हिस्सा 12 नवंबर को ढह गया था। इससे उसमें काम कर रहे 41 श्रमिक फंस गए थे। तब से विभिन्न एजेंसियां उन्हें बाहर निकालने के लिए युद्धस्तर पर बचाव अभियान चला रही हैं। इस बीच सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने सुरंग के ऊपर तक 1.5 किलोमीटर लंबी सड़क पहले ही बना दी है, क्योंकि लंबवत ड्रिलिंग पर कुछ समय से ही विचार किया जा रहा है।

error: Content is protected !!