Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

संविधान दिवस आज

नई दिल्ली, 26 नवंबर  । आज सम्पूर्ण देशवासी संविधान दिवस का उत्सव मना रहे हैं। 26 नवंबर 1949 को भारत ने अपना नया संविधान स्वीकार किया था। हालांकि कुछ साल पहले तक गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) को ही उल्लासपूर्वक मनाया जाता था, जिस दिन 1950 में हमारा संविधान लागू हुआ था। केन्द्रीय विधि मंत्रालय देश के प्रमुख विधि संस्थान के साथ मिलकर आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में संविधान दिवस का प्रमुख आयोजन करने जा रहा है, भारत के उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ उसमें विशिष्ट अतिथि होंगे।

केन्द्र में नरेन्द्र मोदी की सरकार आने के बाद 2015 से ही संविधान दिवस मनाने की शुरूआत हुई है। इस चलन से ही यह तथ्य सामने आया कि 26 नवंबर को संविधान सभा ने हमारे संविधान को स्वीकार किया था। 2015 के बाद से ही संविधान को लेकर देश भर में आयोजन होना शुरू हुए हैं। विशेषकर कॉलेज और स्कूलों में संविधान को लेकर भाषण प्रतियोगिता और प्रश्नोत्तरी आदि का आयोजन किया जाने लगा है। इसमें संविधान के महत्व, उसकी उपयोगिता, विशेषताओं के साथ ही डॉ. आंबेडकर के योगदान की भी चर्चा होती है। संविधान सभा और उसकी कार्यवाही भी अब चर्चा का विषय बनने लगी है।

संविधान दिवस के मद्देनजर राजनेता आज एक्स (ट्वीटर) पर आज बधाई संदेश दे रहे हैं।

error: Content is protected !!