Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

दिवाली मनाने आई 13 वर्षीय किशोरी घर से गायब, अज्ञात में केस दर्ज

मुरादाबाद, 25 नवम्बर  । मुरादाबाद के थाना बिलारी कोतवाली क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने थाना पुलिस को दी तहरीर में अपनी 13 वर्षीय किशोरी घर से गायब हो जाने की शिकायत की थी। शनिवार को लापता किशोरी के पिता की तहरीर के आधार पर बिलारी कोतवाली पुलिस ने अज्ञात में अपहरण का मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली बिलारी के एक गांव निवासी ग्रामीण ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अंबाला में मजदूरी करता है। परिवार के साथ में दीपावली मनाने अपने पैतृक गांव में आया हुआ था। दीवाली मनाने के बाद 17 नवंबर को वह अपनी पत्नी के साथ सबसे बड़ी बेटी के घर बदायूं गए थे। घर में उसकी दूसरे नम्बर की बेटी व 13 वर्षीय छोटी बेटी मौजूद थीं। इस बीच उसकी 13 साल की छोटी बेटी बिना बताए घर से बैग लेकर चली गई। आसपास रिश्तेदारी में तलाश करने पर कहीं कुछ पता नहीं लगा, जिसके बाद आज पीड़ित पिता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी।

बिलारी एसएचओ रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

error: Content is protected !!