Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

थोक और खुदरा मंडी में सब्जियों के भाव में कमी आने से ग्राहकों को मिली राहत

जयपुर, 20 अगस्त । राजधानी जयपुर के थोक और खुदरा मंडी में सब्जियों के भाव में कमी आने से ग्राहकों को राहत मिली है। बारिश के समय सब्जियों की आवक में कमी आने से सब्जियों के भाव आसमान छू रहे थे। अब अन्य राज्यों से सब्जियों में आवक बढ़ने से सब्जियों की कीमत में काफी कमी देखी जा रही है। फिलहाल सब्जी मंडी में टमाटर 60 रुपये तो वहीं थोक में टमाटर 40 रुपये मिल रहा है। इसके अलावा पुरानी अदरक 250 रुपये से 270 रुपये है तो वहीं नई अदरक 70 से 80 रुपये मिलने से ग्राहकों के लिए राहत की खबर है।

जयपुर फल व सब्ज़ी थोक विक्रेता संघ मुहाना टर्मिनल मार्केट के अध्यक्ष राहुल तंवर ने बताया कि मुहाना मंडी में अन्य राज्यों से सब्ज़ियों की आवक बढ़ गई है। मुहाना मंडी में नींबू महाराष्ट्र के श्रीगोंडा और मध्य प्रदेश से आ रहा है। अदरक बेंगलुरु से तो टमाटर नासिक औरंगाबाद बेंगलुरु से आ रहा है। हरी मिर्च मध्य प्रदेश से तो फूल गोभी पुष्कर व मध्य प्रदेश से आ रही है। पत्तागोभी महाराष्ट्र के सटाना से आ रही है।

जयपुर की थोक भाव मंडी मुहाना मंडी में टमाटर की आवक बढ़ने से अब टमाटर के भाव में काफी कमी देखी जा रही है। अगस्त महीने के अंत तक भाव और कमी आ जाएगी। वहीं अन्य सब्ज़ियों के दामों में गिरावट देखने को मिलेगी। अधिकांश सब्ज़ियों के थोक भावों में कमी आ गई है। जिससे आमजन को महंगाई से राहत मिलेगी।

error: Content is protected !!