Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

ईडी भूल गई अजित पवार के घर का पता : कन्हैया कुमार

मुंबई, 20 अगस्त । कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के घर का रास्ता भूल गई है। जब से अजीत पवार महाराष्ट्र की सरकार में उपमुख्यमंत्री बने हैं, तब से ईडी की टीम ने लगता है अजीत पवार के नाम पर नींद की गोली खा ली है। अजीत पवार के संस्थानों पर ईडी की कार्रवाई सुनने को नहीं मिल रही है।

कन्हैया कुमार रविवार को भारत के दिवंगत प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 79वीं जयंती के अवसर पर कोल्हापुर में कांग्रेस द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कन्हैया कुमार ने कहा कि जब अजीत पवार सरकार मेंं शामिल नहीं हुए थे, तब प्रधानमंत्री ने 70 हजार करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगाया था। इस आरोप के चंद दिनों बाद ही अजीत पवार सरकार में शामिल हो गए और ईडी की कार्रवाई बंद हो गई।

कन्हैया कुमार ने कहा कि इस समय देश हित का कोई काम नहीं हो रहा है, सिर्फ जनता को गुमराह करने का काम किया जा रहा है। हम अपने देश और आजादी को बरकरार रखना चाहते हैं। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि लेकिन वे लोग जनता को इधर-उधर की बातों में उलझाने का ही काम कर रहे हैं। इसलिए लोगों को सावधान रहते हुए मजबूत बनने की जरुरत है। कन्हैया कुमार ने कहा कि ये लोग वंशवाद की बात कर रहे हैं लेकिन वंशवाद उनके साथ है तो सही है और अगर इसके विपरीत है तो गलत है।

error: Content is protected !!