Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

उद्योगपति रतन टाटा का देश के लिए महत्वपूर्ण योगदान : एकनाथ शिंदे

मुंबई, 20 अगस्त । मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि उद्योगपति रतन टाटा का महाराष्ट्र सहित पूरे देश के लिए महत्वपूर्ण योगदान रहा है। राज्य सरकार ने इस वर्ष रतन टाटा को उद्योग रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्योग क्षेत्र में महत्वपूर्ण काम करने वाले सम्मानित करने का सिलसिला जारी रहेगा।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे रविवार को महाराष्ट्र इंडस्ट्री अवार्ड्स 2023 कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर राज्यपाल रमेश बैस, उप-मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस और अजीत पवार के साथ उद्योग मंत्री उदय सामंत भी उपस्थित थे।

उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि मराठवाड़ा और विदर्भ भी समृद्धि हाईवे के कारण विकसित हुए हैं। अब वहां व्यापार करना भी आसान हो गया है। फडणवीस ने कहा कि रतन टाटा को पहला पुरस्कार मिलना सबसे खुशी का पल है। देश के निर्माण में टाटा समूह का योगदान अहम है। टाटा राष्ट्रीयकरण स्वीकार करने वाला समूह है। टाटा ने अब इस समूह में आधुनिकता भी जोड़ी है। अदार पूनावाला की तारीफ करते हुए फडणवीस ने कहा कि कोविड जैसी महामारी में भी सीरम ने दवा बनाकर एक अलग क्रांति पैदा कर दी। आज हम उन्हीं की वजह से इस हॉल में बिना मास्क के बैठते हैं। हम गढ़चिरौली में स्टील उद्योग का विकास कर रहे हैं। समृद्धि हाईवे के कारण मराठवाड़ा और विदर्भ का भी विकास हुआ है जिससे यहां कारोबार करना आसान हुआ है।

error: Content is protected !!