Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

अपने नए आउटफिट की वजह से बुरी तरह ट्रोल हुई उर्फी जावेद

अपने नए आउटफिट की वजह से बुरी तरह ट्रोल हुई उर्फी जावेद

उर्फी जावेद एक ऐसा नाम है, जो हमेशा चर्चा में रहता है। उर्फी जावेद ने निश्चित तौर पर बहुत ही कम समय में खास पहचान हासिल कर ली और असली पहचान बिग बॉस ओटीटी से मिली। उनकी सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। फैंस के लिए हमेशा बोल्ड फोटो और वीडियो शेयर करती नजर आती हैं। इतना ही नहीं उर्फी जावेद सोशल मीडिया के जरिए अच्छी कमाई करती हैं। अक्सर हमेशा अपने कपड़ों की वजह से विवादों में भी फंस जाती हैं। उर्फी को अक्सर उनके कपड़ों की वजह से सीधे जान से मारने की धमकियां मिलती रही हैं।

उर्फी जावेद हाल ही में डार्क लुक में नजर आई हैं। उर्फी का ये लुक देखकर लोग हैरान रह गए और लोग उनकी अब आलोचना कर रहे हैं। उर्फी जावेद ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उनका नया लुक देखने को मिल रहा है। ग्राजिया मिलेनियल अवार्ड में उर्फी जावेद डार्क लुक में पहुंचीं। उर्फी ने गोल्ड ब्रेस्ट प्लेट आउटफिट पहनी थी। अब ये आउटफिट कैसे बनाया गया। इसका भी वीडियो उर्फी ने शेयर किया है। उनकी यह ड्रेस पीओपी प्लास्टर से बनी है।

ग्राजिया मिलेनियल अवार्ड में गोल्ड ब्रेस्ट प्लेट पहनने वाली उर्फी अब नेटिज़न्स का निशाना बन गई हैं और उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। एक ने लिखा, ”क्या परिवार वाले उसे कुछ नहीं कहते?” दूसरे ने कहा, मैं सचमुच नहीं जानता कि वह ये कपड़े क्यों पहनती है। अब उर्फी को इन कपड़ों के कारण काफी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

error: Content is protected !!