Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

प्राइवेट थर्मल प्लांट खरीदेगी पंजाब सरकार : भगवंत मान

प्राइवेट थर्मल प्लांट खरीदेगी पंजाब सरकार : भगवंत मान

– सरकारी सम्पत्तियों को बेचने के लिए पिछली सरकारों की आलोचना की

चंडीगढ़, 1 जुलाई  । पैसे हासिल करने के लिए पिछली सरकारों के सरकारी सम्पत्तियों को बेचने के रुझान के विरुद्ध मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने कोयला आधारित बिजली उत्पादन को बढ़ाने के लिए सूबे में एक प्राइवेट थर्मल प्लांट खरीदने के लिए तैयारी शुरू कर दी है।

मुख्यमंत्री मान ने शनिवार को कहा कि राज्य सरकार ने प्राइवेट प्लांट खरीदने के लिए बोली लगा दी है और जल्दी ही यह प्रक्रिया मुकम्मल कर ली जाएगी। उन्होंने कहा कि इससे सूबे के बिजली उत्पादन को बढ़ाकर अतिरिक्त बिजली पैदा करने में मदद मिलेगी। भगवंत मान ने कहा कि इस समय पर लहरा मोहब्बत और रोपड़ में सरकारी मालकी वाले थर्मल प्लांट 1760 मेगावाट बिजली पैदा कर रहे हैं जबकि इस पावर प्लांट की खरीद के साथ ही इस पैदावार में 540 मेगावाट का और विस्तार होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पछवाड़ा कोयला खान से कोयले की सप्लाई फिर शुरू होने से सूबे के पास पर्याप्त कोयला है जिसका प्रयोग इन थर्मल प्लांटों को प्रभावशाली ढंग के साथ चलाने के लिए किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सूबे के इतिहास में पहली बार पंजाब सरकार ने प्राइवेट थर्मल पावर प्लांट खरीदने के लिए बोली लगाई है जबकि पिछली सरकारों ने सरकारी सम्पत्ति बेची थी। भगवंत मान ने कहा कि पहली बार सूबा सरकार ने प्राइवेट प्लांट खरीदने के साथ ही विपरित रुझान शुरू किया है, जो बेमिसाल है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के पास कोयले की पर्याप्त सप्लाई और भंडार है जिसके द्वारा इन प्लांटों को प्रभावशाली तरीकों से चलाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सूबा सरकार धान के सीज़न के दौरान भी सभी सेक्टरों को निर्विघ्न और नियमित बिजली सप्लाई कर रही है। मान ने कहा कि सूबा सरकार ने इस संबंधी पहले ही पुख़्ता प्रबंध किए हुए हैं और सूबे में बिजली की कोई कमी नहीं है।

error: Content is protected !!