Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

5 ग्राम स्मैक के साथ दिल्ली निवासी नशे का तस्कर गिरफ्तार

ग्राम स्मैक के साथ दिल्ली निवासी नशे का तस्कर गिरफ्तार

मुरादाबाद, 01 जुलाई  । मुरादाबाद के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के फकीरपुरा पुलिस चौकी प्रभारी ने आज रात्रि गश्त के दौरान दिल्ली निवासी नशे के तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित के पास से 5 ग्राम स्मैक बरामद की गई है।

थाना सिविल लाइंस एसएचओ आरपी शर्मा ने बताया कि शनिवार रात्रि फकीरपुरा चौकी प्रभारी सोमपाल सिंह की टीम गश्त पर थी। उसी दौरान सूचना मिली कि एक युवक टिकली फैक्ट्री के पास नशे का सामान लेकर खड़ा है। सूचना पर एसआई सोमपाल की टीम ने घेराबंदी कर टिकली फैक्ट्री के पास से कस्तूरबा नगर शाहदरा दिल्ली निवासी लव कुमार को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 5 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

पुलिस के अनुसार आरोपित लव काफी समय से नशे के सामान की तस्करी करता है। उसके खिलाफ दिल्ली में कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं। एसएचओ आरपी शर्मा ने बताया कि आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

error: Content is protected !!