Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

उप्र प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर बीएल संतोष कर रहे बैठक |

उप्र प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर बीएल संतोष कर रहे बैठक

लखनऊ, 23 जुलाई । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में लोकसभा चुनाव की दृष्टि से संगठन को चुस्त दुरुस्त करने के लिए बैठकों का दौर जारी है। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष अपने दौरे के दूसरे दिन रविवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। बैठक शुरू होने से पहले प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

बीएल संतोष शनिवार को प्रदेश कार्यालय में अलग श्रेणी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। आज वह प्रशिक्षण टोली के साथ बैठक कर रहे हैं। इसके अलावा अल्पकालिक विस्तारकों के साथ भी उनकी बैठक प्रस्तावित है। राष्ट्रीय महामंत्री संगठन ने रविवार को कार्यालय व्यवस्था और विभिन्न अभियानों से जुड़े पदाधिकारियों के साथ भी बैठक की।

प्रदेशभर के अल्पकालिक विस्तारकों को आज लखनऊ बुलाया गया है। बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल के साथ ही अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!