Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

हिमाचल प्रदेश में मानसून की सामान्य से 147 फीसदी अधिक वर्षा, 5480 जगह भूस्खलन |

हिमाचल प्रदेश में मानसून की सामान्य से 147 फीसदी अधिक वर्षा, 5480 जगह भूस्खलन

शिमला, 23 जुलाई। हिमाचल प्रदेश में इस बार मानसून कहर बरपा रहा है। मानसून सीजन में अब तक सामान्य से 147 फीसदी अधिक वर्षा हो चुकी है। आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है। शिमला, मंडी और कुल्लू जिलों में भारी तबाही हुई है। नई दिल्ली से पहुंची केंद्रीय टीम प्रभावित इलाकों का दौरा कर नुकसान का आकलन कर रही है।

प्रदेश के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने शनिवार देरशाम केंद्रीय टीम को अवगत करवाया कि हिमाचल प्रदेश में 24 जून से 14 जुलाई तक सामान्य से 147 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है। 7 से 11 जुलाई तक सामान्य से 436 प्रतिशत अधिक बारिश हुई। अभी तक प्रदेश में भूस्खलन की 5480 घटनाएं, बादल फटने की 14 और फ्लैश फ्लड की 83 घटनाएं हुई हैं। मुख्य सचिव ने बारिश के कारण हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए स्पेस वेस्ड एप्लीकेशन की उपयोगिता सुनिश्चित की गई है। राहत और बचाव अभियान में ड्रोन और आपदा मित्रों की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

केन्द्रीय टीम के अध्यक्ष रविनेश कुमार ने बताया कि दो अलग-अलग समूहों में आपदा प्रभावित जिलों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया गया है। उन्होंने माना कि इन क्षेत्रों में भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने राहत एवं बचाव के लिए स्थानीय प्रशासन और सरकार के कदमों की सराहना की।

error: Content is protected !!