Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

रायबरेली में चेतावनी बिंदु तक पहुंचा गंगा का जलस्तर, बाढ़ का खतरा |

रायबरेली में चेतावनी बिंदु तक पहुंचा गंगा का जलस्तर, बाढ़ का खतरा

रायबरेली, 25जुलाई। पहाड़ों में हो रही भारी बारिश से गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। मंगलवार को यह वृद्धि चेतावनी बिंदु के करीब पहुंच गई। जिससे ग्रामीण आबादी क्षेत्र में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।

केंद्रीय जल आयोग डलमऊ द्वारा गंगा का जलस्तर 98.220 मीटर नापा गया जो चेतावनी बिंदु 98.360 मीटर से मात्र 16 सेंटीमीटर दूर है। जिससे गंगा नदी का जलस्तर शीघ्र ही चेतावनी बिंदु पार कर जाएगा। लगातार गंगा के जलस्तर में हो रही बढ़ोतरी के चलते मवेशियों में चारे की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है।

सुमेश, रामदयाल, जग्गनाथ रामहर्ष, रामआसरे यादव, राम सजीवन आदि ने बताया कि गंगा नदी का बढ़ते हुए जल स्तर से गंगा कटरी क्षेत्र की हजारों हेक्टेयर कृषि भूमि जल मग्न हो गई है। जिससे मवेशियों में चारे की गंभीर समस्या उत्पन्न होने लगी है और ग्रामीणों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। चेतावनी बिंदु पार होते ही नदी नालों के जरिए गंगा नदी का पानी आबादी क्षेत्र के चारों तरफ फैल जाता है। जिसस जहरीले जंतु का खतरा व्याप्त रहता है और यही नहीं विभिन्न प्रकार की संक्रामक बीमारियां फैलने का भय व्याप्त रहता है।

उप जिलाधिकारी डलमऊ अभिषेक कुमार ने बताया कि बाढ़ से निपटने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और कटरी क्षेत्र के सभी क्षेत्रीय लेखपालों को बाढ़ पर निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। बाढ़ राहत केंद्रों की जांच कर साफ सफाई करा दी गई है।

error: Content is protected !!