Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

कुल्लू की गडसा घाटी में बादल फटने से भारी तबाही |

कुल्लू की गडसा घाटी में बादल फटने से भारी तबाही

कुल्लू, 25 जुलाई । कुल्लू की गड़सा घाटी में मंगलवार सुबह सवेरे बादल फटने से भारी तबाही हुई है। डेढ़ दर्जन से अधिक मकानों को नुकसान पहुंचा है। कई मवेशी भी बाढ़ की भेंट चढ़ गए हैं। पटवारी मौका के लिए रवाना हो गए हैं जोकि रिपोर्ट तैयार करके उपायुक्त को सौंपेंगे।

घटना मंगलवार सुबह करीब चार बजे की है जब पंचनाला में बादल फट गया। बादल फटने से अचानक आई भयंकर बाढ़ की सूचना मिलते ही पूरी घाटी में अफरा तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीण अपनी जान बचा कर भागने लगे।

बादल फटने से आई बाढ़ में पांच मकान पूरी तरह बाढ़ की भेंट चढ़ गए जबकि करीब 15 मकानों को नुकसान पहुंचा है। बाढ़ में दो पुल भी बह गए।

उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने बताया कि बादल फटने से गड़सा – मनियार सड़क मार्ग कई जगह से टूट हो गया है। बादल फटने से निजी तथा सरकारी भूमि को भी नुकसान पहुंचा है। बादल फटने से दो पुल बह गए हैं तथा कुछ मवेशियों के बहने का समाचार हैं।

उन्होंने कहा कि पटवारी मौके पर पहुंच चुका है तथा नायब तहसीलदार भुन्तर मौके के लिए रवाना हो गये हैं।

error: Content is protected !!