Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

अमित शाह 30 को आएंगे रांची, सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता इंतजाम

रांची, 29 नवम्बर । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 30 नवम्बर की शाम रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर आयेंगे। इसके बाद वह हेलीकाप्टर से हजारीबाग जिला के मेरु कैंप जायेंगे। वहां रात्रि विश्राम करेंगे। फिर एक दिसम्बर को मेरु में बीएसएफ के 59 वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इसके बाद वह एक दिसम्बर को ही हेलीकाप्टर से रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे, वहां से दिल्ली के लिए रवाना हो जायेंगे।

दूसरी ओर गृहमंत्री के आगमन को लेकर रांची सदर अस्पताल के चिकित्सक अलर्ट पर हैं। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पांच सदस्यीय चिकित्सा दल का गठन किया गया है। साथ ही उन्हें निर्देश दिया गया है कि 30 और एक दिसंबर को सुबह 9:00 बजे से चिकित्सा दल आवश्यक दवा, उपचार सामग्री के साथ बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर तैनात रहेंगे।

टीम में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शुभम शेखर, फार्मासिस्ट हर्ष कुमार महतो, प्रकाश अवस्थी, एमपीडब्लू कर्मचारी शैलेश कुमार और चालक हरि नारायण हलधर मौजूद रहेंगे। इसके अलावा गृह मंत्री के आगमन को लेकर पुलिस मुख्यालय की ओर से एयरपोर्ट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये है। साथ ही हजारीबाग के एसपी को भी कई निर्देश दिये गये है।

error: Content is protected !!