
रांची, 29 नवम्बर । झारखंड के डीजीपी अजय कुमार सिंह ने बुधवार को एसटी-एससी केस को लेकर समीक्षा बैठक की। डीजीपी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के एसएसपी, एसपी के साथ समीक्षा की। डीजीपी ने समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि एसटी-एससी से जुड़े मामले बढ़े हैं। ऐसे मामलों में बेहतर अनुसंधान करना बेहद जरूरी होता है। क्योंकि, अभी तक ऐसे मामलों में अभी तक केस के आईओ डीएसपी ही है। इसलिए लंबित मामलों की संख्या ज्यादा है। सरकार की तरफ से अनुसंधान को लेकर नई नियमावली बनाई गई है, जिसके तहत अब इंस्पेक्टर भी ऐसे मामलों का अनुसंधान कर पाएंगे।
उल्लेखनीय है कि झारखंड में साल 2019 से 31 मई तक एससी-एसटी एक्ट में 4,552 दर्ज हुए हैं, जिनमें 2363 मामलों में ही चार्जशीट दाखिल किया गया है। झारखंड में साल 2023 में हजारीबाग, गढ़वा,रांची, गिरिडीह और पलामू जिले में एसटी-एससी के सबसे अधिक मामले दर्ज हुए हैं।

