Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

रणदीप हुडा ने गर्लफ्रेंड लिन से रचाई शादी

बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने अपनी गर्लफ्रेंड लिन लैशराम से शादी रचा ली है। मणिपुर में पारंपरिक विवाह समारोह हुआ। दोनों की शादी में करीबी रिश्तेदार और परिवार के लोग शामिल हुए थे। पिछले हफ्ते, रणदीप ने इंस्टाग्राम पर एक शादी का कार्ड शेयर करके अपनी शादी की तारीख की घोषणा की थी।

रणदीप और लिन का विवाह समारोह मणिपुर के इम्फाल में आयोजित किया गया। उनकी शादी के कई वीडियो इस समय हर जगह वायरल हो रहे हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि यह विवाह समारोह मणिपुर की पारंपरिक विवाह प्रणाली के अनुसार किया जा रहा है।

रणदीप और लिन ने पारंपरिक मणिपुरी शादी की पोशाक पहनी थी। उनकी शादी में सिर्फ करीबी रिश्तेदार और परिवार के लोग ही शामिल हुए। रणदीप ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ सात फेरे ले लिए हैं। रणदीप और लिन की उम्र में लगभग 10 साल का अंतर है। एक्टर अब 47 साल के हैं और उनकी मौजूदा गर्लफ्रेंड 37 साल की हैं।

रणदीप की तरह लिन भी मनोरंजन उद्योग में सक्रिय हैं। लिन को मणिपुर की एक लोकप्रिय मॉडल और अभिनेत्री के रूप में जाना जाता है। उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म ”ओम शांति ओम” से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। लिन ने ”जाने जान”, ”रंगून”, ”मटरू की बिजली का मंडोला”, ”हैट्रिक” जैसी कई फिल्मों में काम किया है।

error: Content is protected !!