Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

योग करने के दौरान बिगड़ी केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस की तबीयत

योग करने के दौरान बिगड़ी केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस की तबीयत

पटना, 21 जून । अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित समारोह में शामिल होने हाजीपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस की तबीयत अचानक खराब हो गई।

केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस बुधवार सुबह वैशाली जिले के हाजीपुर में नहारा घाट स्थित योग शिविर पहुंचे। जहां कुछ देर तक उन्होंने योगाभ्यास भी किया और कई तरह के आसन किए। इसी बीच उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे अचानक लड़खड़ाने लगे। आसपास योग कर रहे लोगों ने उन्हें बेसुध होते देखकर संभाला और सोफे पर बैठाया। उन्हें तत्काल प्राथमिक चिकित्सा दी गई। स्थानीय अस्पताल में उनका इलाज करवाया गया। इसके बाद उन्हें दिल्ली एम्स ले जाने की तैयारी हो रही है। हालांकि योग का कार्यक्रम बाधित नहीं हुआ और पूरा कार्यक्रम विधिवत चला।

पारस ने बताया कि योग दिवस का इतना महत्वपूर्ण कार्यक्रम था। चिकित्सा के बाद वे वापस पटना लौट गये। अब उनका इलाज दिल्ली एम्स में कराया जायेगा।

error: Content is protected !!