Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

नेपाल के पोखरा एयरपोर्ट पर चीन से आई पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान

नेपाल के पोखरा एयरपोर्ट पर चीन से आई पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान

काठमांडू, 21 जून । नेपाल के पोखरा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान भरी गई। चीन की सिचुआन एयरलाइंस ने बुधवार को चेंगदू से पोखरा के लिए पहली उड़ान भरी।

चीन से आए विमान से 130 यात्री पोखरा में उतरे हैं। नेपाल की नेशनल असेंबली के स्पीकर गणेश प्रसाद तिमिलसीना, सांसद प्रदीप यादव, धवल शमशेर जबरा, दीपा गुरुंग, उदय बहादुर बोहरा, हरिशंकर चौधरी और जीवन चौधरी सहित 9 सदस्यीय टीम भी चीन से आए विमान से उतरे है।

प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल प्रचंड ने इस साल 1 जनवरी को इसका उद्घाटन किया लेकिन पोखरा में अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू नहीं हुई थी। पोखरा एयरपोर्ट 305 मिलियन डॉलर की लागत से बनाया गया, जिसमें 215 मिलियन चीन के एक्ज़िम बैंक, 30 मिलियन एशियाई विकास बैंक और 11 मिलियन डॉलर ओपेक फंड से लिए गए हैं। बाकी का निवेश नेपाल सरकार ने किया है।

पोखरा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट चाइना सीएएमसी इंजीनियरिंग द्वारा बनाया गया। चीन ने बीआरआई के तहत पोखरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निर्माण की बात कही है। हालांकि, नेपाल सरकार ने अभी तक बीआरआई को स्वीकार नहीं किया है।

error: Content is protected !!