Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

मथुरा : टायर बदलते वक्त खड़े लोगों को कार ने रौंदा, दो की मौत

मथुरा : टायर बदलते वक्त खड़े लोगों को कार ने रौंदा, दो की मौत

मथुरा, 21 मार्च । महावन थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार को यमुना एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन-118 पर पंक्चर कार का टायर बदलते समय एक अन्य कार ने सड़क पर खड़े लोगों को रौंद दिया। हादसे में महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम भेजकर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

यह हादसा महावन थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन-118 के पास गांव खेड़िया के पास हुआ। बुधवार सुबह साढ़े सात बजे आगरा से नोएडा की तरफ जा रही कार पंक्चर हो गई। इस पर कार सवार सभी सड़क पर उतरकर खड़े हो गए और चालक टायर बदल रहा था। इसी दौरान आगरा की तरफ से आई तेज रफ्तार कार ने सभी को टक्कर मार दिया। हादसे में दिल्ली निवासी 70 वर्षीय योगेंद्र और 32 वर्षीय पूजा की मौके पर ही मौत हो गई। स्वेता, अंजनी और सुभांग घायल हो गए।

सूचना पर पहुंचे महावन थाना के प्रभारी निरीक्षक ललित शर्मा ने लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भिजवाया। शवों की पहचान करते हुए पोस्टमार्टम भेजकर घटना की जानकारी मृतकों के परिवार को दी।

error: Content is protected !!