Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

यूक्रेन के चेर्निहाइव में रूस का मिसाइल हमला, सात की मौत, 144 घायल

कीव, 20 अगस्त । यूक्रेन के आंतरिक मंत्रालय ने कहा है कि उत्तरी यूक्रेन के शहर चेर्निहाइव में एक प्रमुख चौराहे पर शनिवार को रूस के शक्तिशाली मिसाइल हमले में सात नागरिक मारे गए और 144 घायल हो गए। घायलों में कई बच्चे भी हैं। इस चौराहे पर पॉलिटेक्निक यूनिवर्सिटी और एक सिनेमाहाल भी है। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया में शेयर किया है।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आंतरिक मंत्रालय ने कहा कि जब हमला हुआ, तब लोग धार्मिक अवकाश मनाने के लिए चर्च जा रहे थे। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति जेलेंस्की इन दिनों स्वीडन की यात्रा पर हैं। संयुक्त राष्ट्र ने रूस के इस हमले की निंदा करते हुए कहा कि वह इस से “बेहद परेशान” है। चेर्निहाइव में तीन दिन के शोक की घोषणा की गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स में कीव की वायु सेना के हवाले से कहा गया है कि यूक्रेनी सेना ने रातभर मॉस्को द्वारा लॉन्च किए गए 17 ईरान निर्मित ड्रोनों में से 15 को मार गिराया।

error: Content is protected !!