Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

सरकारी शिक्षक नौ सितंबर तक स्थानांतरण के लिए कर सकेंगे आवेदन

रांची, 20 अगस्त । राज्य के सरकारी स्कूलों में कार्यरत शिक्षक अब वे नौ सितंबर तक स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इस मामले को लेकर अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ का शिष्टमंडल प्राथमिक शिक्षा निदेशक नेहा अरोड़ा से मिला था। संघ के प्रतिनिधिमंडल प्राथमिक शिक्षा निदेशक से सरप्लस शिक्षकों के स्थानांतारण की विसंगति, उसमें सुधार और विकल्प चुनने की समय सीमा विस्तारित करने और प्रोन्नति के लिए जल्द ही डेट शीट जारी करने की मांग रखी थी।

सरप्लस शिक्षकों की सूची में सुधार, डाटा सुधार, मानव संपदा में सुधार आदि में लगने वाले समय को देखते हुए संबंधित शिक्षकों को विकल्प चुनने की समय सीमा 18 अगस्त से विस्तारित करने की मांग की थी।निदेशक ने इसे बढ़ाने का आश्वासन दिया था। संघ की मांग पर शिक्षक स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन भरने की तिथि को बढ़ाकर नौ सितंबर कर दिया गया।

error: Content is protected !!