Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

पाकिस्तान में शिरीन मजारी की बेटी को उठा ले गई पुलिस

इस्लामाबाद, 20 अगस्त । पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) की पूर्व नेत्री शिरीन मजारी ने कहा है कि कुछ महिला पुलिस कर्मियों और पैराट्रूपर्स सहित सादे लिबास में आए पुरुष पुलिसकर्मी उनकी बेटी इमान हाजिर मजारी को आज तड़के उठा ले गए। शिरीन ने आरोप लगाया है कि यह लोग दरवाजा तोड़कर घर में घुसे।

शिरीन मजारी के हवाले से मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इन लोगों ने न केवल उनकी बेटी को दबोच लिया, बल्कि उसके कमरे का सीसीटीवी, उसका लैपटॉप और मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया। घर के हर कोने की तलाशी ली। इमान नाइट ड्रेस में थी। इन लोगों ने उसे कपड़े तक नहीं बदलने दिए। न ही गिरफ्तारी वारंट दिखाया। शिरीन मजारी ने इस घटना को ‘राज्य फासीवाद’ की संज्ञा दी है।

error: Content is protected !!