Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

ठाणे : बंगले में आग लगने से दो की मौत, तीन घायल

मुंबई, 25 नवंबर  । ठाणे जिले के घोड़बंदर रोड पर वाघबील नाका इलाके में स्थित एक बंगले में शनिवार सुबह अचानक आग लग गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार ठाणे के घोड़बंदर रोड पर वाघबील नाका इलाके में दुमंजिला ‘माधवी निवास’ बंगले में कुल पांच लोग रहते थे। आज सुबह अचानक बंगले के पहली मंजिल पर आग लग गई और देखते ही देखते आग ने पूरे बंगले को अपने घेरे में ले लिया। हालांकि किसी तरह बंगले से तीन लोग खुद आग के घेरे से बाहर निकलने में सफल रहे। हालांकि निकलने के प्रयास में ये तीनों भी घायल हो गए। ऊपरी मंजिल पर दो लोग फंस गए थे।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और किसी तरह ऊपरी मंजिल पर फंसे दोनों लोगों को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला और नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया। जहां चेकअप के बाद डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान अभिमन्यु माधवी और रमाबाई माधवी के रूप में की गई है।

फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

error: Content is protected !!