Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

भारतीय विमानन क्षेत्र के लिए आज का दिन ऐतिहासिक : ज्योतिरादित्य सिंधिया

नई दिल्ली, 25 नवंबर  । केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने साेशल मीडिया एक्स पर शनिवार को अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए लिखा है कि भारतीय विमानन क्षेत्र के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है।

उन्होंने कहा कि घरेलू यात्रियों की संख्या में रिकॉर्ड कायम करने के साथ ही विमानन क्षेत्र ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की संख्या में भी एक नया कीर्तिमान हासिल किया है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लिखा है कि 4.63 लाख दैनिक घरेलू यात्रियों को ले जाने के मील के पत्थर तक पहुंचने के बाद इस क्षेत्र ने 1 लाख से अधिक दैनिक अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को ले जाने की एक और उपलब्धि हासिल की है।

उन्होंने यह भी लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम इस क्षेत्र को सफलता की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

error: Content is protected !!