Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

प्रधानमंत्री मोदी ने स्वदेशी तेजस लड़ाकू विमान में भरी उड़ान

नई दिल्ली, 25 नवंबर  । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कर्नाटक के बेंगलुरु में सरकारी स्वामित्व वाली हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) का दौरा किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने स्वदेशी तेजस लड़ाकू विमान में उड़ान भरी। उनके बेंगलुरु दौरे का उद्देश्य तेजस सहित विनिर्माण सुविधाओं के कार्यों की निगरानी करना था।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर उड़ान की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, ”तेजस पर सफलतापूर्वक उड़ान पूरी की। यह अनुभव अविश्वसनीय था, जिसने हमारे देश की स्वदेशी क्षमताओं में मेरे विश्वास को काफी बढ़ा दिया और हमारी राष्ट्रीय क्षमता के बारे में मुझमें नए सिरे से गर्व और आशावाद की भावना पैदा की।”

प्रधानमंत्री की यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब भारतीय वायु सेना ने लड़ाकू जेट और हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (एलसीएच) खरीदने और अपने सुखोई -30 को अपग्रेड करने की योजना की घोषणा की है।

error: Content is protected !!