Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

ठाणे पुल हादसे में अब तक 20 मजदूरों की मौत, मलबे से शव ढूंढने का काम जारी

मुंबई, 01 अगस्त । ठाणे जिले के सरलांबे गांव में मुंबई-नागपुर समृद्धि हाईवे के निर्माण कार्य के दौरान गर्डर लॉन्चर मशीन गिर जाने की घटना में मंगलवार शाम तक 20 लोगों की मौत हो गई। इस घटना में मलबे में दबे 3 शव आज शाम तक निकाले गए हैं। सभी शवों को शाहपुर जिला अस्पताल में भेज दिया गया है। यहां मलबे में अब भी कुछ मजदूरों के दबे होने की आशंका है। मौके पर एनडीआरएफ और टीडीआरएफ की टीमें मलबे से मजदूरों ढूंढने में लगी हैं।

एनडीआरएफ के सहायक कमांडेंट सारंग कुर्वे ने बताया कि “हमें घटना की जानकारी रात लगभग 1.30 बजे मिली और हमारी पहली टीम ने सुबह 5.30 बजे के आसपास बचाव अभियान शुरू किया। हमारा खोज और बचाव अभियान अब भी जारी है। खोजी कुत्तों का भी इस्तेमाल किया गया है।” सारंग कुर्वे ने बताया कि घटनास्थल से आज दोपहर तक 17 लोगों के शव निकाले गए थे। दोपहर से लेकर अब तक 3 और लोगों के शव निकाले गये। मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।

दरअसल ठाणे के सरलांबे गांव के पास मुंबई-नागपुर समृद्धि हाईवे के तिसरे चरण का काम चल रहा था। इसी दौरान यह हादसा हो गया। घटनास्थल पर मलबे से लोगों को ढूंढने का काम खोजी कुत्तों के सहयोग से किया जा रहा है। इस घटना में मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने प्रत्येक पांच लाख रुपये आर्थिक मदद करने की घोषणा की है। साथ ही मुख्यमंत्री इस हादसे की उच्चस्तरीय जांच के भी आदेश दिए हैं।

error: Content is protected !!