Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

तेलंगाना विस चुनावः सुबह 11 बजे तक 20.64 फीसदी मतदान, जी किशन रेड्डी व के लक्ष्मण सहित दूसरे नेताओं ने डाले वोट

नई दिल्ली/ हैदराबाद, 30 नवंबर  । तेलंगाना विधानसभा की 119 सीटों के लिए गुरुवार सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान जारी है। अधिकृत जानकारी के मुताबिक तेलंगाना विधानसभा चुनाव में सुबह 11:00 बजे तक राज्यभर में 20.64 फीसदी मतदान हुआ। जिसमें सबसे अधिक आदिलाबाद जिला में 30.65 प्रतिशत और सबसे कम हैदराबाद में 12.39 प्रतिशत मतदान हुआ।

जी किशन रेड्डी ने काचीगुडा स्थित मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। उन्होंने तेलंगाना की जनता से ज्यादा से ज्यादा से वोट करने का अनुरोध किया। तेलंगाना के अच्छे भविष्य के लिए अच्छी सरकार बनाने को लेकर लोगों को मतदान की जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

भाजपा के ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष के लक्ष्मण ने भी वोट डाला और लोगों से घरों से बाहर निकल कर वोट देने का आह्वान किया। बंजारा हिल्स में मतदान करने के बाद मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता ने लोगों से बड़ी संख्या में बाहर आने और अपने मत का प्रयोग करने की अपील की।

तेलंगाना कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्डी ने भी वोट डाला और कहा ज्यादा से ज्यादा लोगों को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। इस चुनाव के साथ, पहली बार मतदाताओं से मेरी सबसे बड़ी उम्मीद है कि वे तेलंगाना के भविष्य को आगे ले जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि तेलंगाना की 119 विधानसभा सीटों के लिए सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। मतों की गिनती तीन दिसंबर को होगी।

error: Content is protected !!